कुछ बातें आधारभूत रूप से असंभव हैं। जैसे राजनीति में अच्छे और बुद्धिमान व्यक्ति का टिक पाना। लगभग 4% लोग ही बुद्धिमान, अच्छे व राजनीति से दूर होते हैं और बाकी के लोग अपने जैसा नेता चुनते हैं। 😂 असल में, कम बुद्धिमान लोगों को ही दूसरों की ज्यादा ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए राजनीति का जन्म हुआ। बुद्धिमान लोग हमेशा कम मेहनत वाले अपने कामो में लगे रहे और कम बुद्धि वाले लोग किसी न किसी धूर्त की सेवा करने में लगे रहे। आपको तो पता ही होगा कि दुनिया में जो व्यक्ति अपना नुकसान कर ले, उसे ही लोग अच्छा समझते हैं। लेकिन साथ ही उसे मूर्ख भी बोल कर उसका शोषण भी शुरू कर देते हैं। इसीलिए जो मूर्ख नहीं होता, धूर्त होता है, वही नेता बन पाता है और फिर अच्छे (मूर्ख) लोगों का शोषण शुरू कर देता है। 😂 राजनीति बुरी नहीं है, अगर इसे कम्प्यूटर चलाये। समस्या इंसान की धूर्तता, शासन करने की हवस, लालच, नफ़रत, और घमंड है। जो कभी खत्म नहीं हो सकता। इंसान का अस्तित्व ही इस बुराई के साथ है। इसीलिए अपनी अलग दुनिया बसाओ, आम जनजीवन से जितना दूर रह सकते हो, रहो। जीवन मे कुछ अच्छा और मनोरंजक करो। लोगों तक अपनी बात पहुँचा सकते हो...
पितृसत्तात्मक सोच के उच्च पद पर आसीन लोग सदा सार्वजनिक रूप से, खुद को सेक्स में रुचि न रखने वाला दिखाते हैं। जो रुचि दिखाता है, उसे ट्रोल करते हैं। रेपिस्ट बोलते हैं। जबकि सोचना चाहिये कि छुपाता तो रेपिस्ट ही है।
सच्चा इंसान तो सच बोलता है केवल। सेक्स में रुचि नहीं है तो ये लोग सेक्स में रुचि रखने वाले को देख कर आहत क्यों हुये? शादी क्यों की और बच्चे सेक्स से क्यों किये? टेस्ट ट्यूब से करवा लेते? दरअसल उनको इस बात का डर है कि कहीं लोग सेक्स के बारे में जान न जायें क्योंकि फिर बलात्कारी को रोकना आसान हो जायेगा। साथ में उन पर भी शक हो जायेगा सबको।
अगर कहीं उन पर बलात्कार के आरोप लगे तो वो सबको कह सकते हैं कि हमें तो सेक्स में रुचि ही नहीं तो जबरन काहे करेंगे? ऐसा देखा भी गया है। बहुत से बलात्कारी पकड़े जाने पर खुद को नपुंसक/नामर्द (जिसका शिश्न खड़ा न होता हो) साबित करवाने का प्रयास करते हैं।
महिलाओं को पता लग जायेगा कि सामने वाले का इरादा क्या है? बस तब 'रेप नहीं कर सकेंगे' ये सोच कर ये लोग ट्रोल करते हैं और यही खुजली उनको खाये जाती है कि फिर शादी (वर्तमान पितृसत्ता) का क्या होगा? अगर लोग सेक्स की बात और सेक्स विवाह के बिना करने लगेंगे? 😝 ~ Shubhanshu 2022©
अपनी राय दें।
जवाब देंहटाएं